महाराष्ट्र में शिवसेना की सत्ता हाथ से जाती नज़र आ रही है. शिवसेना के अंदर की बड़ी दरार अब सबके सामने है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शाम को फेसबुक लाइव के ज़रिये संबोधन देंगे. मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे. सीएम उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, हालांकि दोपहर में आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई.
मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांचा जनतेशी संवाद - LIVEमुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांचा जनतेशी संवाद - LIVE
Posted by Uddhav Thackeray on Wednesday, June 22, 2022
उधर, शिवसेना से असंतुष्ट नेता एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन है. अगर उनका यह दावा सच साबित होता है तो यह उद्धव सरकार के लिए गंभीर संकट है. जिसके बाद सरकार लगभग निश्चित रूप से टूट जाएगी.
लेकिन अब बड़ा सवाल यह कि क्या शिंदे बीजेपी के संपर्क में हैं? इस सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि वह उन 46 विधायकों के संपर्क में हैं जो उनके साथ हैं. फ़िलहाल बीजेपी से कोई संपर्क नहीं है.
एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में अपनी अगली रणनीति की योजना बना रहे है. एकनाथ शिंदे के अलावा शिवसेना के 35 विधायक मौजूद हैं. एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र भी लिखा है. जिसमें वागी विधायकों के साइन भी है.
माना जा रहा है कि वह जल्द ही राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना हो गया है और उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिससे महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा लंबा खिंच सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है.