Udyan Express: बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

आग पर काबू पा लिया गया हैं. यह ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलती है. उसका लास्ट स्टेशन केएसआर ही हैं. हालांकि, इसमें राहत वाली बात यह है कि आग लगने की घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के करीब 2 घंटे बाद हुई.

जिसके चलते हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग़ पर भी काबू पा लिया हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 11301 उद्यान एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से आज सुबह 5:45 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंची.

तभी करीब 7:10 बजे ट्रेन के कोच B-1 और B-2 से धुआं निकलता देखा गया. फिर तुरंत फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. ट्रेन में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

एक सप्ताह में दूसरी घटना-

इस सप्ताह ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बुधवार को मुंगेर से किऊल तक कच्चा तेल लेकर जा रही मालगाड़ी में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया.