यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चार दिन के दौरान पहली बार अमन की उम्मीद नजर आ रही है। यूक्रेन के मीडिया हाउस कीव इंडिपेंडेंट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि आज देर रात यूक्रेन और रूस के डेलिगेशन बेलारूस और यूक्रेन को जोड़ने वाली सीमा पर बातचीत करने जा रहे हैं। इसके पहले दिनभर ये खबरें आती रहीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने किसी मेंबर को बातचीत के लिए बेलारूस भेजने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वो सीधे तौर पर जंग में रूस के साथ है। बहरहाल, अब ये तय हुआ है कि बातचीत बॉर्डर पर होगी। इधर, पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है।

 

 

यूक्रेन का कहना है कि वे रूस के साथ बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर -चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के पास बातचीत करेंगे: AFP