रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। रूसी सैनिक अभी भी लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रहे हैं, रूसी सैनिक अब कीव से केवल कुछ किलोमीटर ही दूर है। दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए दूसरे दौर की वार्ता जल्द ही होगी। पीएम मोदी ने भी यूक्रेन-रूस संकट पर आज फिर से एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। फ़िलहाल बैठक चल रही हैं। यूक्रेन में आज एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। हजारों भारतीय अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल होने की मिली अनुमति :

दूसरी ओर, यूक्रेन जल्द ही यूरोपीय संघ का सदस्य बन सकता है। यूक्रेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। इसे यूरोपीय संघ की संसद ने मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संसद में आज रात 9 बजे मतदान होगा।

रूस को UNSC से बाहर करना है : ब्रिटेन

ब्रिटेन ने यह भी कहा कि रूस को सुरक्षा परिषद से हटाना एक बड़ा विकल्प हो सकता है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूक्रेन की सदस्यता पर कोई भी निर्णय स्पष्ट रूप से किया जाना चाहिए।