Ukraine Russia Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। तनाव के मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने भी 24 फरवरी से देश में आपातकाल लागू करने संबंधी विधेयक का समर्थन किया है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव पर दुनिया भी काफ़ी चिंतित है। इस बीच सोशल मीडिया पर अमेरिकी रिपोर्टर का एक वीडियो चर्चा में है। रिपोर्टर 6 भाषाओं में रूस और यूक्रेन संकट को कवर कर रहा है। रिपोर्टर का यह अंदाज पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर चुका है। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स के तीखे रिएक्शन मिल रहे हैं।
Six-language coverage from #Kyiv with @AP_GMS. In this order: English, Luxembourgish, Spanish, Portuguese, French, and German. pic.twitter.com/kyEg0aCCoT
— Philip Crowther (@PhilipinDC) February 21, 2022
इस वीडियो में एक रिपोर्टर सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि 6 भाषाओं में संकट को कवर करता दिख रहा है। इन भाषाओं में अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन शामिल हैं। फिलिप क्रॉथर के रूप में पहचाने जाने वाले रिपोर्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करीब एक मिनट का ये वीडियो ताज़ा हालात को बया रहा है।
रिपोर्टर के वीडियो पर प्रतिक्रिया -
फिलिप क्रॉथर के वीडियो को 31,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है और लाखों बार लाइक किया गया है। जिस तरह से रिपोर्टर ने रूस और यूक्रेन के संकट को अलग-अलग भाषाओं में कवर किया वह बहुत लोकप्रिय हो रहा है। नेटिज़न्स उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।