रूस के हमलों के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध अच्छे हैं। नई दिल्ली यूक्रेन-रूस संघर्ष को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकती है। हम प्रधानमंत्री मोदी से रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से तुरंत संपर्क करने का आग्रह करते हैं।
यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी को इस मामले में दखल देना चाहिए। आखिरी मिनट तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की मांग करते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यूक्रेन के राजदूत पोलिखा ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी से रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच तत्काल बातचीत करने का आग्रह करते हैं।" जहां तक यूक्रेन-रूस विवाद पर भारत का रुख है, वह अब तक तटस्थ रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत अभी युद्ध या गतिरोध में किसी के पक्ष में नहीं है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह भी कहा कि युद्ध पर भारत का रुख तटस्थ है और वह शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है। यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने वहां मौजूद लोगों के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है।
Advisory to all Indian Nationals/Students in Ukraine
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 24, 2022
as on 24.02.2022.@MEAIndia @PIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/CprwFPoZ4o
नई एडवाइजरी में कहा गया है कि अभी हालात खराब हैं, जहां हैं वहीं रहें। लोगों को अपने घरों, हॉस्टल आदि में रहने को कहा गया है। यह भी कहा है कि जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव या पश्चिमी कीव गए हैं, वे अपने घरों को लौट जाए। लेकिन अब रूस के हमले को लेकर यूक्रेन ने भारत से मदद की अपील की है। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विस्फोट हो रहे हैं।" रूस सीमावर्ती इलाके में यूक्रेन की एक चौकी पर हमला कर रहा है। यूक्रेन ने हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। हमला आज सुबह 5 बजे शुरू हुआ।
#WATCH | Delhi: Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India seeks Government of India's intervention amid #RussiaUkraineConflict; urges PM Narendra Modi to speak with Russian President Vladimir Putin. pic.twitter.com/L1b48I42DN
— ANI (@ANI) February 24, 2022
भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने कहा, "हमने इस जानकारी की पुष्टि की है कि यूक्रेन में कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया है।" सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों को बमबारी और मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ हमले राजधानी के मेट्रो शहरों में भी हुए। कुछ हमले यूक्रेन की सीमा के अंदर भी हुए हैं। चीजें बहुत बदल गई हैं। यूक्रेन के लोग अपनी संप्रभुता और अपने शहरों की रक्षा के लिए तैयार हैं।
जानिए यूक्रेन के ताज़ा हालात :