नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। रूस ने वैश्विक दबाव और कड़े प्रतिबंधों के बावजूद यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूस लगातार यूक्रेन के कुछ हिस्सों को निशाना बना रहा है। इसलिए, कई देशों को अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन कॉल का बात की।
PM Modi spoke on the phone to Russian President Putin. The phone call lasted for about 50 min. They discussed the evolving situation in Ukraine. President Putin briefed PM Modi on the status of negotiations between the Ukrainian and Russian teams: GoI Sources
— ANI (@ANI) March 7, 2022
(File pics) pic.twitter.com/KCGv8Sz894
एएनआई ने जानकारी देते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। फोन कॉल करीब 50 मिनट तक चली। उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर पीएम मोदी को जानकारी दी। पीएम ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें।
पीएम मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की स्थापना की घोषणा की सराहना की। पीएम मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। भारत सरकार के सूत्र के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को भारतीयों की सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
Operation Ganga: Hardeep Singh Puri reaches Delhi with last batch of students from Budapest
— ANI Digital (@ani_digital) March 7, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/xo4bfmCSmy#OperationGanga #IndiansInUkraine #UkraineRussianWar pic.twitter.com/6AgfHf5WwI
सरकार ने शुरू किया ऑपरेशन गंगा :
भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। ताकि युद्धग्रस्त देश से लोगों को वापस लाया जा सकें। नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को भी नियुक्त किया है। उन्हें पड़ोसी देशों में भेजा गया है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम का अनुरोध किया है, जिसे रूस द्वारा चुनिंदा रूप से लागू किया गया है।
#WATCH | Tears of joy and some sweets at Delhi airport, as a mother breaks down on seeing her daughter Saloni, who has arrived from war-torn #Ukraine
— ANI (@ANI) March 7, 2022
"Can't be expressed in words how happy I feel to see my child back home with me," the mother said pic.twitter.com/V2xUzXgHLG
इजरायल के पीएम ने पुतिन से की बात :
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री नाफ़्ताली बेनेट ने रविवार शाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच दोनों नेताओं ने एक दिन पहले मास्को में बातचीत की थी। प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार, बेनेट ने जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी फोन पर बात की। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नाफ़्ताली बेनेट ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ कई बार फोन पर बात की है।