एमपी में बुलडोजर अभियान..!
वरिष्ठ नेता और विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या टिकट वितरक और चुनाव अधिकारी हार के लिए जिम्मेदार होंगे।
भोपाल। उमा भारती के अभियान को भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय विश्नोई ने बुलडोजर के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के बजाय शराब की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।
मध्यप्रदेश को यदि उत्तरप्रदेश का अनुसरण करना है तो गांव गांव बिक रही शराब को रोकें। बुलडोजर के मुकाबले ज्यादा समर्थन मिलेगा ज़्यादा वोट मिलेंगे।@BJP4MP @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @JagdishDevdaBJP @vdsharmabjp @umasribharti @drnarottammisra
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) April 18, 2022
बीजेपी विधायक और असंतुष्ट नेता अजय विश्नोई सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके ज्यादातर बयान ट्वीट उनकी ही सरकार के खिलाफ होते हैं। इस बार भी उन्होंने बुलडोजर मामले में अपनी सरकार को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अगर सरकार को उत्तर प्रदेश का अनुसरण करना है तो गांव में शराब बेचना बंद कर दें। बुलडोजर से ज्यादा वोट मिलेंगे।