पूर्व CM उमा भारती ने शराबबंदी अभियान की शुरूआत अपने जाने-माने अंदाज में शुरू कर दी है. उमा भारती ने आज अचानक शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की है. उन्होंने पत्थर फेंककर शराब की बोतलें फोड़ी हैं. इस बीच उमा भारती के सर्मथक वहां नारेबाजी भी करते दिखाई दिए. बता दें कि ये भोपाल के बीएचईएल इलाके में आजाद नगर में तोड़फोड़ की गई है.
उमा भारती ने किए ट्वीट
उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि इस इलाके में मज़दूरों की बस्ती हैं, पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं. जब लड़कियां और महिलायें छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिये हुए लोग उनके तरफ़ मुंह करके लघुशंका (पेशाब) करने के लिए खड़े होकर उनको लज्जित करते हैं.
प्रशासन ने नहीं सुनी
उमा भारती ने लिखा कि प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई साल हो गए यह नहीं हो पाया. आज मैंने प्रशासन को एक हफ़्ते के अंदर दुकान एवं आहाता बंद करने की चेतावनी दी हैं.
शराबबंदी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलेगा
बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी पर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि गंगा सागर के दर्शन मेरे हो चुके हैं, अब मेरा पूरा फोकस शराबबंदी पर है, सीएम शिवराज से इस विषय पर चर्चा हुई है. शराबबंदी के खिलाफ जागरूकता अभियान से शुरुआत करने पर बात बनी है. मुझे शराब बंदी से कोई अटेंशन नहीं चाहिए, न लीडर बनना हैं. शराबंदी के अभियान को लेकर विधायकों से भी बात करेंगे.