पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट करके प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके उज्जैन में दिए गए बयान का जवाब दिया है। इसमें उनका दर्द भी झलकता दिखाई दे रहा है। उमा भारती ने लिखा है- मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान जी से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध रहे। शिवराज जी कार्यालय जाते समय, मेरे हिमालय विजिट के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन पर बात करते थे।
1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मेरे बड़े भाई श्री शिवराज सिंह चौहान जी से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे, शिवराज जी ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे।
— Uma Bharti (@umasribharti) April 4, 2022
मैंने शिवराज जी से 2 साल हमेशा हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है। अब बात बाहर आ गई है तो भाई ने अनबोला(बातचीत बंद) क्यों कर दिया है। वे अब मीडिया के जरिए से बात क्यों करने लगे हैं? एक दिन पहले उज्जैन गौरव दिवस में मुख्यमंत्री ने उमा का नाम लिए बगैर कहा था- अगर दुकान बंद होने से शराब बंद हो जाती, तो हम एक दिन इसे करने में नहीं लगाते।
10. पहले इतना कर लें, फिर जो वैध एवं उचित स्थान पर शराब की दुकानें हों, वहां फोटो के साथ होर्डिंग लगें कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
— Uma Bharti (@umasribharti) April 4, 2022
10. पहले इतना कर लें, फिर जो वैध एवं उचित स्थान पर शराब की दुकानें हों, वहां फोटो के साथ होर्डिंग लगें कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
— Uma Bharti (@umasribharti) April 4, 2022
शिवराज की सरकार की शराब नीति पर उनकी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने सवाल उठाती रही हैं. उन्होंने 1 अप्रैल से लागू हुई नई शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके इस व्यवस्था को सुनिश्चित किया है.
मध्यप्रदेश में शराबबंदी और नई शराब नीति पर लगातार हो रही राजनीति के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया था. शिवराज ने कहा है कि सिर्फ दारू बंद कराने से लोग शराब पीना छोड़ देते तो वो एक दिन नहीं लगाते.