मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी को लेकर काफी मुख़र थी। शिवराज सरकार की नई आबकारी नीति आ जाने के बाद वे काफी खुश और संतुष्ट नज़र आ रही हैं।
नई आबकारी नीति का उमा भारती ने दिल खोल कर स्वागत किया है। उन्होंने इस नई आबकारी नीति को महिलाओं के सम्मान के लिए सही ठहराया था। वे प्रदेश में अहातों को बंद किए जाने को लेकर काफी उत्साहित नज़र आईं।
इसी के चलते उमा भारती ने अब सीएम शिवराज का सम्मान करने की बात कही है। यह सम्मान 25 फरवरी को होगा। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में किया जाएगा।
गौरतलब है कि उमा भारती प्रदेश में शराब बंदी की मांग कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने सड़कों पर उतर कर आंदोलन तक की बात कही थी हालांकि उनके आंदोलन की तारीखें लगातार बढ़ती गई थीं जिस पर उनकी किरकिरी भी हुई थी।