IPL 2022 में सीजन के आखिरी लीग मुकाबले एक ऐसा हादसा हुआ जिससे हर कोई आशंकित हो उठा. रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में उमरान मलिक की एक घातक गेंद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल की पसलियों पर जा लगी. सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान की 143.2/kmph की रफ्तार से डाली गई पसलियों पर लगते ही मयंक मैदान पर गिर गए। यह गेंद मयंक के शरीर के अंदर की तरफ आई और तेज गति के कारण उन्हें संभलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। चोट इतनी भीषण थी कि मयंक दर्द से कराहते हुए लगभग 15 मिनट तक मैदान पर लेटे रहे। गेंद लगने के बाद मयंक अग्रवाल बेहद तकलीफ में नजर आए। टीम के फिजियो ने उनका ट्रीटमेंट किया। तब तक मैदान पर सन्नाटा छाया रहा. इससे पहले जब उमरान मलिक SRH के लिए बल्लेबाजी करने आए थे तो मयंक को उनके खिलाफ स्लेजिंग करते हुए देखा गया था।
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले मैच में उमरान मलिक पंजाब की पारी का छठा ओवर करने आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरुख खान को आउट कर दिया तब पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। मयंक के सामने उमरान मलिक ने 143.2/kmph की रफ्तार से गेंद डाली। गेंद की तेज गति मयंक को भारी पड़ गई। यह गेंद मयंक की पसलियों पर जा लगी। वे मैदान पर गिर गए। मैदान में सन्नाटा पसर गया.दर्द से कराहते मयंक अग्रवाल को तमाम खिलाड़ी घेरकर खड़े हो गए। खिलाड़ियों के चेहरों पर चिंता का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मयंक के स्वास्थ्य को लेकर खासतौर पर फिक्रमंद दिखे। यह देखते ही PBKS के फिजियो दौड़ते हुए फील्ड में आए और मयंक का इलाज शुरु किया.
जब उमरान मलिक SRH के लिए बल्लेबाजी करने आए थे तब मयंक को उमरान के खिलाफ स्लेजिंग करते हुए देखा गया था। उमरान बल्लेबाजी के लिए क्रीज की ओर जा रहे थे और मयंक पीछे-पीछे चलते हुए उन्हें कुछ कह रहे थे। उमरान जब तेजी से जाने लगे तो मयंक दौड़ते हुए उन्हे कुछ कहने लगे। मयंक की इस हरकत पर उमरान ने उस वक्त कोई जवाब ही नहीं दिया। गेंदबाजी के दौरान उमरान ने मयंक के सामने अपनी स्पीड का कहर मैच में लाइव दिखा दिया। गौरतलब है कि उमरान ने IPL 2022 में 157/kmph की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी थी।