लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गीतों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. नेहा गीतों के ज़रिये महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और यहाँ तक कि सरकारी सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए तीखा प्रहार करती हुई दिखाई देती है.
हाल ही में नेहा ने कानपुर देहात स्थित मड़ौली गांव के अग्निकांड मुद्दे पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार की बुलडोज़र नीति और प्रशासन पर 'यूपी में का बा सीजन-2' गीत के ज़रिये तीखा हमला बोला था.
उसके तुरंत बाद कानपुर देहात के अकबरपुर थाने की पुलिस ने नेहा को 22 फ़रवरी के दिन नोटिस भेजा. नोटिस भेजने का कारण 'यूपी में का बा सीजन-2' गीत के जरिए समाज में तनाव और असंतोष फैलाना बताया गया.
.jpg)
पुलिस ने नोटिस में नेहा से 7 सवाल पूछे और उन पर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने की बात भी कहीं थी. इस नोटिस पर नेहा ने साफ़ कहा था कि मैं वकील से बात करके ही नोटिस का जवाब दूंगी. उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम नोटिस से डरने वाले नहीं हैं.
नेहा ने लिखा- बेरोजगार युवाओं को उकसा रही हूं
फ़िलहाल इस नोटिस पर जवाब से पहले ही नेहा ने एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तंज कस दिया.
नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने इस गीत से मैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग करने के लिए उकसा रही हूं. इससे समाज की शांति भंग हो सकती है, युवा उपद्रव कर सकते हैं. सरकार अगर जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे.
बता दें कि कानपुर देहात स्थित मड़ौली गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने मां-बेटी को जिंदा जला दिया था. ऐसे में नेहा सिंह राठौड़ ने 'यूपी में का बा सीजन 2' गीत के ज़रिये योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि "बाबा के दरबार बा, ढहत घर बार बा, माई-बेटी के आग में झोंकत यूपी सरकार बा, का बा, यूपी में का बा..! अरे बाबा के डीएम त बड़ी रंगबाज बा, कानपूर देहात में ले आइल राम राज बा, बुलडोजर से रौंदत दीक्षित के घरवा आज बा, अरे एही बुलडोजरवा पर बाबा के नाज बा, का बा, यूपी में का बा..!! कलक्टर ठुमकेबाज बा, चटकल ओकर मीजाज बा, अधिकारी भइले बेलगाम मनमानी के रिवाज बा, का बा, यूपी में का बा..!!! अरे गरिबन के मढ़ई फुंकवा द, गुरबत के ईलाज बा, लोकतंत्र के नाम पर भइया भइल कोढ़ में खाज बा, का बा, यूपी में का बा..!!!! आग लगे त हिंदू जरिहें, जरिहें मूसलमान बा, ए बाबा एहि जाना खाली अब्दुल का मकान बा, का बा, यूपी में का बा..!!!!!
देंखे वीडियो-