केंद्रीय बजट 23 जुलाई को, 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बजट सत्र, संसदीय कार्यमंत्री ने साझा जानकारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 7वीं बार बजट पेश करेंगी, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी है..!!

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरु होकर 12 अगस्त तक चलेगा। बजट सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 7वीं बार बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने ये जानकारी साझा की है।

ये मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट होगा। पिछली सरकार में 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था। चूंकि इस साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने थे, इसलिए सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट था। जिसमें गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों यानी किसानों पर फोकस किया गया। 

इस बार विपक्ष भी बजट को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। मानसून सत्र की तरह ही बजट सत्र भी हंगामेदार होने की उम्मीद है।