होली यानी रंग, उमंग, फाल्गुन की मस्ती ,आपसी प्रेम और प्रकृति के परिवर्तन का पर्व.....ये वो त्यौहार हैं जो रिश्तो में रंग भरने और संबंधों के अंदर मिठास घोलने का काम करता है..... ऐसे ही उत्सव को और यादगार बनाने मित्रों के मधुर मिलन को परंपरा का रूप देने की कोशिश करता आ रहा है मध्यप्रदेश प्रेस क्लब ....इस वर्ष भी 26 मार्च शनिवार की शाम को क्लब ने अपने पत्रकार मित्रों प्रशासनिक अधिकारियों, जनसंपर्क विभाग के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिजनों के साथ इस आयोजन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

आयोजन में मालवा की मिठास ली हुई ठंडाई के साथ मनपसंद व्यंजन तो थे ही, साथ ही सभी के मस्तक पर अप्रतिम शीतलता लिए बाबा महाकाल का चंदन तिलक, सनातन परंपरा का प्रतीक केसरिया अंग वस्त्र नजर आया और प्रकृति के अद्भुत उपहार गुलाब की पंखुड़ियों से एक दूसरे को होली पर्व की शुभ कामनाएं दी गई...... आत्मीयता के साथ संस्कृति को जीवित रखने का यह जतन आगे भी जारी रहेगा ....…
.jpeg)
