यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। कोरोना कों देखते हुए चुनाव आयोग ने 1 घंटे का समय बड़ा दिया है। पहले चरण में 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 58 में से 12 सीटें संवेदनशील हैं। इनमें खैरगढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरोली, बदौत, बागपत और कैराना शामिल हैं।
Uttar Pradesh witnesses 35.03% voter turnout in the first phase of Assembly elections till 3 pm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
1. ताज़ा आकड़ो के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हुआ।
35.03% voter turnout recorded till 1pm in the first phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/vrkvVC05LM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
2. सपा ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप। जानिए क्या कुछ कहा..!
आगरा जिले की बाह विधानसभा-94, बूथ नंबर 287, 288 पर बीजेपी प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के पति और बीजेपी नेता अरिदमन सिंह, सपा-आरएलडी गठबंधन के वोटरों को धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @OfficeOfDMAgra
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 10, 2022
3. सुबह 11 बजे तक यूपी की 58 सीटों पर 20.03 फीसदी मतदान हुआ ।
सीट = वोटिंग (प्रतिशत)
आगरा= 20.3
अलीगढ़ = 17.91
बागपत = 22.3
बुलंदशहर = 21.62
गौतम बुद्ध नगर = 19.23
गाजियाबाद = 18.24
हापुड़ = 22.8
मथुरा = 20.73
मेरठ = 18.54
मुजफ्फरनगर = 22.65
कैराना के कई बूथों पर ईवीएम खराब :
कैराना में बूथ संख्या 255 और 245 पर ईवीएम मशीन में खराबी आ गई है, अब अधिकारी इन्हे ठीक करने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मतदाता दो-तीन घंटे से मतदान का इंतजार कर रहे थे।
पहले चरण में यहां हो रहा मतदान :
पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में 10 फरवरी को मतदान हो रहा है। जिसमें कुल 623 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। जिसके भाग्य का फैसला 11 जिलों के मतदाता करेंगे।
यूपी में 7 चरणों में होगा मतदान :
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी से शुरू हो गया है और 7 मार्च तक चलेगा। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को 60 सीटों के साथ मतदान होगा। पंजाब, जिसमें 117 निर्वाचन क्षेत्र हैं, 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड में 70 सीटों पर मतदान होगा। गोवा की 40 सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। पांच राज्यों की सभी विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। सभी राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।