उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। विधानसभा चुनाव में अब तक बीजेपी को मात देने वाले अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी दी। अपर्णा ने कई दिनों की चर्चा के बाद यह फैसला किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मोदी और योगी के नेतृत्व में हो रहे विकास को देख कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने ही परिवार में सफल नहीं हो सके, तो वह यूपी का विकास कैसे करेंगे।

भाजपा की योजनाओं से प्रभावित - अपर्णा

मैं हमेशा प्रधानमंत्री के कार्यो से प्रभावित रही हूं। मेरी नजर में देश पहले है। अब मैं राष्ट्र की पूजा करने जा रही हूं। भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के लिए स्वावलंबन जीवन जैसी अन्य सभी भाजपा योजनाओं का हम पर प्रभाव है।

कौन हैं अपर्णा सिंह यादव ?

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं। साधना के बेटे प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा प्रतीक यादव की पत्नी हैं। 2017 के चुनाव के दौरान साधना गुप्ता ने खुले तौर पर प्रतीक यादव के लिए मुलायम सिंह से उम्मीदवारी मांगी थी। लेकिन उसके बाद प्रतीक यादव ने राजनीति में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। अब ठीक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हों गई है ।