उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद वोट नहीं देंगे। इस संबंध में जयंत चौधरी के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है।

चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं जयंत चौधरी :

रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी दौरे पर बिजनौर में हैं और ऐसे में उनके लिए वोट डालना संभव नहीं है। इसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ गई है कि लोगों से वोट करने की अपील करने वाले जयंत चौधरी खुद वोटिंग प्रक्रिया से दूर हैं।

मथुरा में जयंत चौधरी का मतदान केंद्र :

जयंत चौधरी इस समय बिजनौर में हैं और उनका मतदान केंद्र मथुरा में है, इसलिए वे वोट नहीं डाल पा रहे है। इस बारे में जयंत चौधरी का कहना है कि उन्हें इस बात पर अपसोस है कि वह मतदान नहीं कर सकते है।

क्या प्रचार करना मतदान से ज्यादा महत्वपूर्ण ?

जयंत चौधरी के वोट न देने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जयंत का वोट नहीं देना 'निराशाजनक' है। हालांकि, इससे साबित होता है कि उन्होंने हार मान ली है। जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन अपने लिए वोट देने से ज्यादा जरूरी है प्रचार करना समझते है। वे जो कहते हैं उसका पालन नहीं करते हैं।

दूसरे चरण के लिए बहुत कम समय : 

मतदान न करने को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बीच समय कम है। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा, इसलिए प्रचार का समय कम है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जरूर वोट देंगी। मथुरा में गठबंधन को एक से अधिक वोटों के अंतर से जीत की उम्मीद है।