प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली, उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार महाराजा सुहेलदेव के योगदान को पूरे देश में लेकर गई है। वरना पहले वो भी एक जमाना था कि घोर परिवारवादियों को महाराजा सुहेलदेव सिर्फ चुनावों में याद आते थे। घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच यही अंतर होता है। हमने वोट बैंक पॉलिटिक्स, पूर्वी यूपी, मध्य यूपी के सारे भेद मिटाकर सिर्फ सबका साथ सबका विकास की राजनीति को केंद्र में रखा है। कोरी घोषणाओं के बजाय हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है।
पीएम श्री @narendramodi चंदौली, उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए।
— BJP (@BJP4India) March 3, 2022
https://t.co/YYgfodiEZ1
पीएम ने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए नेताओं के, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने होते थे, हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजना शुरु कर दिया। पीएम किसान का पैसा सीधा बैंक खाते में, बच्चों के वजीफे के पैसे सीधे बैंक खाते में, गैस सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में। ये घोर परिवारवादी अभी भी कुछ नेताओं और माफियाओं से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं। जबकि हमारा गठबंधन जनता से होता है और ये गठबंधन पक्का होता है।
Prime Minister Narendra Modi addresses a rally in Chandauli ahead of seventh phase of #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/1NJbBitbJm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
पीएम ने कहा, भाजपा का गठबंधन चंदौली के उन 14,000 गरीब परिवारों से है, जिनके पक्के घर के सपनों को पूरा करने के लिए हमने दिन-रात मेहनत की। जब 14,000 गरीब परिवारों को पक्के घर मिले, मतलब एक-एक परिवार लखपति हो गया। भाजपा का गठबंधन चंदौली के हर परिवार की बहनों से है जिनकी गरिमा की रक्षा के लिए हमने पहले शौचालय बनाए, अब नल से जल देने के लिए हम तेज गति से काम कर रहे हैं। इस मजबूत गठबंधन के आगे घोर परिवारवादियों का मिलावटी गठबंधन एक पल भी नहीं ठहर सकता।
पीएम ने कहा, यूपी चुनाव के हर चरण में लगातार यही दिखाई दे रहा है। यही खबरें आ रही है कि घोर परिवारवादियों का यूपी की जनता ने पत्ता साफ कर दिया है। और आज की ये रैली देखकर मैं कह सकता हूं कि आपने तो उनका सफाया करना तय कर दिया है। घोर परिवारवादियों का लक्ष्य सत्ता भोग है, इसलिए वो समाज में बंटवारे की राजनीति करते हैं। हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण का है, इसलिए हम सबको साथ लेकर सेवाभाव से काम पूरा करते हैं। बीते 5 साल में चंदौली में हर इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हुआ है। घोर परिवारवादियों ने सिर्फ अपने परिवार का, अपने रिश्तेदारों का और उनके माफिया दोस्तों का ही ध्यान रखा। इन्होंने इतनी समृद्ध विरासत वाले चंदौली पर पिछड़े होने का टैग लगा दिया था।
पीएम ने कहा, घोर परिवारवादी जब सत्ता में थे, तो चंदौली के सिर्फ 12 हजार किसानों से गेहूं और धान की खरीद की जाती थी। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां करीब 50 हजार किसानों से गेहूं और धान खरीदा गया है। ये जितनी भी खरीद हो रही है, उसका पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा हो रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रुपये सीधे चंदौली के 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में भेजे गए हैं। पीएम ने मतगणना से पहले ही जीत की बधाई देते हुए कहा कि, इस बार की होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। पूरा यूपी 10 मार्च को ही रंगों वाली होली मनाने वाला है। क्योंकि यूपी में अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर लिया है।