लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण का मतदान आज, सोमवार को जारी है। अंतिम चरण में 54 सीटों के लिए 613 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच, मतदान खत्म होने के बाद वोटिंग परसेंट की घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा समेत सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। 

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इनमें से 54 सीटें अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव शुरू हो गए थे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। 

लाइव अपडेट : 

- Uttar Pradesh Elections 2022 के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.40% मतदान हुआ।

-  Uttar Pradesh Elections 2022 के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 35.51% मतदान हुआ। 

-  Uttar Pradesh Elections 2022 के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 21.55% मतदान हुआ।

- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में डाला वोट।

- यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.58 फीसदी मतदान हुआ।

- मऊ में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफ़ी उत्साह दिखा। 

- वाराणसी में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की भीड़।

- उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, रामशंकर सिंह पटेल प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किस्मत आजमा रहे हैं।

- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, महू, जौनपुर, गाजीपुर, चंदोली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र जिले इस चरण में शामिल हैं।

- उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा समेत सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।