उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। पांचवें चरण में 61 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार रोक दिया गया था। पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच समेत 61 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस समय कुंडा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और रघुराज प्रताप सिंह जैसे उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी का मतलब बताया। शाह ने कहा, समाजवादी पार्टी मतलब "SP" S मतलब - संपत्ति P मतलब- परिवार। जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग अलग पदों पर बैठाने का काम किया। हमारे सामने जो सपा और बसपा हैं, ये जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां है। ये तुष्टिकरण करने वाले लोग हैं। इनके शासन में माफिया और बाहुबलियों का जमाना था। यूपी में चार चरण के चुनाव समाप्त हो गए हैं, चार चरण में घूमकर आया हूं। चारों चरण के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है।

यूपी : 21 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव लड़ रहे 692 उम्मीदवारों में से 151 या छह प्रतिशत उम्मीदवारों पर बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ऑर्गनाइजेशन ने चुनावी हलफनामे की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। सपा के 48 उम्मीदवारों में से 29, भाजपा के 52 उम्मीदवारों में से 20 (39 फीसदी), कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों में से 20 (36 फीसदी) और बसपा के 57 उम्मीदवारों में से 18 (32 फीसदी) के खिलाफ मामला दर्ज है।

मणिपुर : दूसरे चरण के चुनाव में सिर्फ दो महिला उम्मीदवार

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सिर्फ दो महिलाएं ही चुनाव लड़ रही हैं। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। दो महिला उम्मीदवारों में से एक भाजपा (चंदेल सीट) से और दूसरी मणिपुर राज्य परिषद से है।