लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण का मतदान आज, सोमवार को हो रहा है। अंतिम चरण में 54 सीटों के लिए 613 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच, सभी पांच राज्यों में चुनाव के बाद चुनाव की वोटिंग परसेंट की घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा समेत सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
Polling underway in Mau in the last phase of #UttarPradeshElections2022
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
613 candidates across 54 Assembly seats in 9 districts are in fray pic.twitter.com/j9KlhVA6Ts
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इनमें से 54 सीटें अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव शुरू हो गए थे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
#UttarPradeshElections2022 | Voting begins in Azamgarh, for the 7th & last phase of the state Assembly elections.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
Visuals from polling booth number 231, Uchh Prathmik Vidyalaya in Narauli pic.twitter.com/wBVUiEik98
लाइव अपडेट :
- यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.58 फीसदी मतदान हुआ।
8.58% voter turnout recorded till 9 am in last phase of #UttarPradeshElections2022
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
Polling is underway in 54 Assembly seats across 9 districts pic.twitter.com/FCuZNX8TAW
- मऊ में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफ़ी उत्साह दिखा।
- वाराणसी में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की भीड़।
- उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, रामशंकर सिंह पटेल प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किस्मत आजमा रहे हैं।
- Uttar Pradesh Elections 2022 के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 21.55% मतदान हुआ ।
21.55% voters turnout recorded till 11 am in the seventh and final phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/mP779g9sJg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, महू, जौनपुर, गाजीपुर, चंदोली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र जिले इस चरण में शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा समेत सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।