उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 58 सीटों के लिए 10,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 48 सामान्य निरीक्षक, आठ पुलिस निरीक्षक और 19 व्यय निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
20.03% voter turnout recorded till 11am in the first phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/yfu2hkcryy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
फिलहाल 11 जिलों की कुल 58 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, 25 प्रतिशत उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पहले चरण में बीजेपी ने राज्य की कुल 57 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। जिनमें से 29 उम्मीदवारों पर आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों के खिलाफ मामले दर्ज पाए गए हैं।
यूपी चुनाव में अपराधी उम्मीदवारों की संख्या:
पार्टी =कुल उम्मीदवार = अपराधी उम्मीदवार
कांग्रेस = 57 = 21
बीजेपी = 56 = 29
बसपा = 58 = 19
आप = 29 = 8
रालोद = 28 = 17
एसपी = 52 = 21
स्वतंत्र = 169 = 15
अन्य = 166 = 26
" कुल= 615 = 156 "
चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या :
बीजेपी के पास भी सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार हैं। साथ ही मायावती की पार्टी बसपा करोड़पति उम्मीदवारों के मामले में दूसरे नंबर पर है।
पार्टी = कुल उम्मीदवार = करोड़पति उम्मीदवार
बीजेपी- 57- 55
बसपा- 56 - 50
कांग्रेस- 58 - 32
रालोद - 29 - 28
एसपी - 28 - 23
आप - 52 - 22
स्वतंत्र - 169 - 33
अन्य- 166 - 37
"कुल- 615- 280"
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, सरधना से संगीत सिंह सोम, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, नोएडा से पंकज सिंह, जवाहर से धीरेंद्र सिंह, शिकापुर से अनिल शर्मा, अतरोली से संदीप सिंह, छत्ता से चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, बबुलाला चौधरी फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी हैं। बसपा के खरटौली से करतार सिंह भड़ाना, गाजियाबाद से कृष्ण कुमार शुक्ला, नोएडा से कृपाराम शर्मा और मंट से श्याम सुंदर शर्मा हैं। कांग्रेस ने हस्तिनापुर से अर्चना गौतम, गाजियाबाद से सुशांत गोयल, नोएडा से पंखुड़ी पाठक और मथुरा से प्रदीप माधुरी को मैदान में उतारा है। रालोद में मदन भैया लोनी से, गजराज सिंह हापुल से और अवतार सिंह जेवर से चुनाव लड़ेंगे। चरथावली से पंकज कुमार मलिक और खतौली से राजपाल सिंह सैनी सपा के उम्मीदवार हैं।