UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य का बजट पेश किया है. इस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण की शुरुआत शायराना अंदाज में की.

इस बार का यूपी बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है. योगी सरकार की तरफ से जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इस बजट से संबंधित सभी अहम घोषणाएं प्वाइंट के माध्यम से जानिए..!

देंखे लाइव-

 

1. स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट में 3,600 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है.

2. श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रदेश के प्रत्येक मंडल में एक-एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की गयी.

3. प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया.

4. प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है.

5. प्रधानमंत्री आवास योजना (Urban) के तहत मार्च 2017 से अद्यतन 17.62 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है.

6. डिफेंस कॉरिडोर योजना के लिए 550 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

7. पूर्वांचल में विशेष योजनाओं के लिए 550 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

8. किसान समृद्धि योजना के लिए 102.80 करोड़ रुपए प्रस्तावित किये गए.

9. दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है.

10. यूपी में 16 घरेलू एयरपोर्ट बनेंगे. इसके अलावा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे.

11. फूड प्रोसेसिंग के लिए 100 करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है.

12.  वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि फिल्म सिटी की स्थापना की जा रही है. फिल्म सिटी से लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की संभावना के साथ-साथ रोजगार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी.

13. लखनऊ के कुकरैल में एक नाइट सफारी की स्थापना होगी, यह प्रदेश की पहली नाइट सफारी होगी.

यूपी विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2023- 2024 पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी..! देंखे लाइव