उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बड़ा ही दिलचस्प शादी का किस्सा समने आया है। यहां पर एक 65 साल के शख्स ने 21 साल की युवती शादी की है। शख्स की अपनी पहली शादी से 6 बच्चे हैं। इतना ही नहीं इस बुजुर्ग ने अपनी शादी में जमकर डांस भी किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह शादी जामिन हुसैनपुर गांव में हुई है। अब ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दुल्हन नंदनी की उम्र दुल्हे नकछेद की बेटी के बराबर है। उन्होंने रुदौली इलाके के कामाख्या देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में करीब 50 मेहमान भी शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी की मौत के बाद से नकछेद खुद को अकेला महसूस कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने परिवार की मंजूरी से दोबारा शादी करने का फैसला किया। नकछेद दोबारा शादी करके बेहद खुश हैं। उसके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। ख़ास बात ये रही कि इस शादी में पोते-पोती भी उपने दादा की शादी में शामिल हुए।