उत्तरप्रदेश की राजनीति में उमेश पाल हत्याकांड की धमक है। माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का ये घर अवैध निर्माण कर बनाया गया था। 

इससे पहले सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड का एक अभियुक्त अरबाज मारा गया था। प्रयागराज की घटना को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर सवाल उठाये थे। तब सीएम योगी ने भी विधानसभा में करारा पलटवार किया था।  

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा था कि राज्य में जो अपराधी और माफियां हैं वो सभी सपा के द्वारा पाले गए हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा। 

वहीं अखिलेश यादव ने सीएम योगी को जवाब देते हुए कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, जिस तरह से फिल्मों में डायलॉग मारे जाते हैं, ये सरकार डायलॉग से चल रही है। उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था।