यूपी के प्रयागराज के एक होटल से डिप्टी CMO डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव मिला है। सुनील कुमार का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि यह मामला प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का है। यहां उनका शव होटल विठ्ठल के कमरा नंबर-106 से मिला है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सुसाइड है या मर्डर।

मृतक डॉ. सुनील कुमार सिंह को संक्रामक रोगों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। सुनील कुमार का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।