लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकील की ड्रेस में था। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी और मुख्तार अंसारी का करीबी था।
हत्या उस समय हुई जब पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। हत्यारे की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। संजीव महेश्वरी जीवा शामली जिले के रहने वाला था। अपराध की दुनिया में उसने 90 के शुरुआती दशक से रखी थी। उसके खिलाफ 22 से ज्यादा मामले दर्ज थे।
ब्रम्हादत्त द्विवेदी बीजेपी के बड़े नेता थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी थे. प्रसिद्ध गेस्ट हाउस घटना के दौरान उन्होंने मायावती को बचाया था। 10 फरवरी 1997 को हत्या कर दी गई थी।