अयोध्या में आकार ले रहे राम मंदिर के लिए 155 देशों व नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इस जल से प्रभु श्री राम लला के मंदिर परिसर और चौखट का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक कार्यक्रम देश विदेश के हज़ारों रामभक्त भी शामिल हुए।
अयोध्या के लिए ये एक ऐतिहासिक उत्सव माना जा रहा है। पहली बार राम मंदिर का जलाभिषेक 155 देश के जल से राम लला के मंदिर परिसर वा चौखट का जलाभिषेक किया गया। राम मंदिर के जलाभिषेक के लिए लिए 155 देशों व नदियों के जल लाया गया है उनमे पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से आया जल भी शामिल है। https://twitter.com/iampratik28/status/1651486614382600192?s=20
इससे पहले रामकथा भवन कार्यक्रम स्थल पर नौ वैदिक ब्राह्मण द्वारा पवित्र नदियों के जल की पूजन अर्चन की गई। साथ ही संतो की संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धार्मिक नगरी अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। उस समय भाजपा के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ विजय जॉली ने ये व्रत कर लिया था की वो विश्व भर की नदियों के जल को भारत में एकत्रित कर राम मंदिर का जलाभिषेक कराएंगे। अब 31 महीनों के प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिली।