उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के एचओडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एचओडी ग्रेजुएशन की छात्रा से किस मांगते हुए और उसके साथ सेक्स करने की पेशकश करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में HOD को ये कहते सुना जा सकता है कि एक बार सेक्स करने से कुछ नहीं होता।
जब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर छात्रा से किस करने और सेक्स करने की पेशकश कर रहे थे, तभी छात्रा ने उनकी सारी बातें अपने फोन में रिकॉर्ड कर लीं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद छात्रा ने बनाया था और आरोपी एचओडी को सबक सिखाने के लिए छात्रा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्वांचल विवि में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में प्राचार्य ने मीडिया को बताया कि उन्हें भी यह वीडियो मिला है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी छात्रा द्वारा ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने आरोपी प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगने की बात भी कही है। साथ ही पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विभागाध्यक्ष छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर उनसे अश्लील बातें करते हैं। छात्रा को जब प्रोफेसर की मंशा समझ में आई तो वह चुपके से अपने मोबाइल फोन से विभागाध्यक्ष का वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। वीडियो में विभागाध्यक्ष छात्रा से पूछता है कि क्या आज तक तुम्हें किसी ने छुआ है। प्रोफेसर आगे कहते हैं कि किसी को भी तुम्हें छूने मत दो, तुम जो चाहो मेरे साथ करो, तुम्हें जो चाहिए वो मिलेगा।
प्रोफेसर छात्रा से कह रहे हैं कि एक बार सेक्स करने से कुछ नहीं होता, अब तो बहुत दवाइयां आ गई हैं। फिर कहते हैं कि हम इसे सुरक्षित रूप से करेंगे। आखिर में प्रोफेसर छात्रा से कहता है कि अब किस करो, जिससे छात्रा मना कर देती है। प्रोफेसर फिर उसे फिर से किस करने के लिए मजबूर करता है।