समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि रविवार रात आजम खां अपने आवास पर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल दे रहे थे।

इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले एक स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें देखा। इसके बाद अब्दुल्ला आजम समेत परिवार के अन्य सदस्य उन्हें दिल्ली ले आए। जहां उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन में संक्रमण बढ़ने की बात कही है। आज़म खान को हर्निया की भी शिकायत है।