बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर जानकारी वाली पोस्ट साझा करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ज़रूरी पोस्ट साझा की है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि यह टेक्निक भारत के लिए बेहत जरूरी है। इस ट्वीट में, आनंद महिंद्रा ने सड़क पैच की एक क्लिप जारी की है जो सड़क पर गड्ढों को कवर करती है और दरारों को तुरंत बंद करने का कार्य करती है।

साझा किया गया Video, US-आधारित कंपनी अमेरिकन रोड पैच द्वारा निर्मित उत्पाद के लिए एक विज्ञापन है, जिसमें टेक्निक के माध्यम से तुरंत रोड के गड्ढों को कवर किया जा रहा है। क्लिप को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, मैं कहूंगा कि यह एक नवाचार है जो भारत के लिए आवश्यक है। कुछ भवन/निर्माण सामग्री कंपनी को या तो इसका अनुकरण करने या इस फर्म के साथ सहयोग करने और इसे वहां से बाहर निकालने की आवश्यकता है..!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस क्लिप को लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर कई कमेंट्स भी आये हैं। फायर इमोजी के साथ एक यूजर ने लिखा, सर गजब की सड़कें बनती हैं हमारे यहां, बारिश में हर साल सड़कों का ये हाल होता है, और बारिश के बाद फिर से नई सड़कें बनाई जाती है, जिनकी वैलिडिटी होती है सिर्फ एक साल..!

साथ ही एक अन्य यूजर्स ने लिखा, "सर क्या यह टेक्निक इनके लिए भी काम करेगी?

एक यूजर्स की कमेंट पर रिएक्शन देते हुए आनंद महिंद्रा ने एक इमोजी शेयर किया।