विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत की 36 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
.png)
रुद्रप्रयाग में बीजेपी बहुमत में
जिले की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में आज 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. फिलहाल रुद्रप्रयाग में बीजेपी बहुमत में है
बीजेपी 42 सीटों से आगे
उत्तराखंड में पिछले 2 घंटे से काउंटिंग हो रही है. रुझानों में बीजेपी 42 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीट पर आगे चल रही है.
धनौल्टी और प्रतापनगर में बीजेपी आगे
उत्तराखंड के धनौल्टी और प्रतापनगर में बीजेपी बहुमत में चल रही है.
घनसाली सीट पर बीजेपी आगे
उत्तराखंड के घनसाली सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. देवप्रयाग में कांग्रेस आगे चल रही है.
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष अजय कौशिक पीछे
उत्तराखंड में बीजेपी के अध्यक्ष अजय कौशिक पीछे चल रहे हैं. अजय कौशीक पूर्व में बीजेपी सरकार के मंत्री भी रह चुके हैं.
नैनीताल, अमेठी गौरीगंज सीट का हाल
नैनीताल
सरिता 2552
संजीव 1847
हेम 219
पहला राउंड
सुल्तानपुर- सदर सीट-पहले राउंड में भाजपा राजप्रासाद उपाध्याय 259 वोट से आगे। सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा पीछे।
भाजपा-3080
सपा-2821
बसपा-1003
कांग्रेस-123
किच्छा में तिलक राज बेहड़ आगे, 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं भाजपा के राजेश शुक्ला