उत्तराखंड के चमोली जिले में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे का पुल अचानक गिर गया। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जोशीमठ स्थित सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े चार बजे मलारी के पास बुरांस में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना घाटी पुल अचानक ढह गया। https://twitter.com/AjitSinghRathi/status/1647802702880030720?s=20
बताया जा रहा है, कि इसके बाद एक ट्रक भी नदी में गिर गया। हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "घटना की सूचना मिलने के बाद BRO के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निर्माण शुरू कर दिया।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। BRO ने कहा, "यातायात के लिए धौलीगंगा पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो कल तक पूरा हो जाएगा।"