कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार केरल में CM पद को लेकर चल रहे गतिरोध को सुलझा लिया है, जो राज्य में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही चल रहा था। कांग्रेस पार्टी ने केरल के CM पद के लिए VD सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है। 61 वर्षीय VD सतीशन इससे पहले केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। वे पेशे से वकील हैं। जहाँ एक ओर केरल में ज़्यादातर कांग्रेस विधायकों की पहली पसंद KC वेणुगोपाल को बताया जा रहा था, वहीं राहुल गांधी ने आखिरकार VD सतीशन को विधायक दल के नेता के तौर पर अपनी मंज़ूरी दे दी है।