भारतीय रेलवे ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। भारत में बनी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने अपने ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से पटरियों पर दौड़ते हुए अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रेल ट्रायल का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर कहा कि आत्मनिर्भर भारत की रफ़्तार  


वंदे भारत का बैलेंस गजब

रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत की यात्रा बहुत आरामदायक है वहीं ट्रेन का बैलेंस भी बहुत गजब का है। उन्होंने ट्वीट कर एक विडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक स्पीडोमीटर के पास पानी भरा हुआ एक गिलास रखा है। स्पीडोमीटर में ट्रेन की स्पीड 183 किलोमीटर प्रति घंटे का दिखाई दे रहा है, इसके बाद भी गिलास का पानी गिलास से नहीं गिरता है।


शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी वंदे भारत 

वंदे भारत एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और मेक इन इंडिया के तहत इसका निर्माण भारत में हुआ हैवन्दे भारत का इंजन ट्रेन की बाकि काचो के साथ ही जुड़ा रहता है इसे अलग से लगाने की ज़रूरत नही पड़ती.वहीँ इसके दरवाजे आटोमेटिक है और ट्रेन पूरी तरह से एयर वातानुकूलित है वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चलाई जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी जिसकी रफ्तार की क्षमता 200 किलोमीटर/घंटे की होगी अभी देश में 2 वंदे भारत ट्रेनअलग- अलग रूट पर चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी और वहीँ दूसरी नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा  के बीच चल रही है।