भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन को रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस बीना के पास हादसे का शिकार हो गई। बीना से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के C-14 कोच में आग लग गई। आग लगने से कोच में अफरा तफरी मच गई।

कोच में करीब 36 यात्री मौजूद होने की खबर है। आग लगने के बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को नीचे उतारा गया। कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया ट्रेन को रवाना किया जायेगा।

कोच में सवार यात्रियों के मुताबिक़ दोनों ओर से तेजी से धुआं उठने के बाद में आग भड़क गई। सूचना मिलते ही ट्रेन रोकी दी गई और सभी पैसेंजर्स को नीचे उतारा गया। अब यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया है।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निज़ामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन है।इसे 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाई थी।