VD Sharma on Emergency: रविवार यानी आज 25 जून के दिन आपातकाल की बरसी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र का काला दिन है. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया. सरकार के खिलाफ लिखने पर कलम तोड़ दी जाती थी, देश की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया.

देंखे वीडियो-

कमलनाथ पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा बोले, 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस नेता संजय गांधी शकुनी की भांति पासे फेंक रहे थे, ताकि इंदिरा गांधी की कुर्सी बची रहे. दुर्भाग्यजनक है कि कमलनाथ भी संजय गांधी के साथ लोकतंत्र का गला घोटने के समय महत्वपूर्ण भूमिका में थे.

21 महीने तक लागू की गई थी इमरजेंसी-

बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल लगाने की घोषणा की थी. जिसके बाद 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने तक इमरजेंसी लागू की गई थी. इस आपातकाल को आज पूरे 48 साल बीत गए हैं.