पडोसी देश पाकिस्तान इस समय गंभीर समस्या से घिरा हुआ है। FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल पाकिस्तान पहले ही आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। इसके पहले राजनीतिक संकट का हल सत्ता परिवर्तन के रूप में सामने आया था, वहीं देश के कई हिस्सों में आई ने बाढ़ ने महंगाई की पहले से लगी आग में घी का काम किया है। पाकिस्तान में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। पाकिस्तान में इन दिनों टमाटर जहाँ 500 रुपये किलो वहीं प्याज 400 रुपये किलो बिक रहा है।
आपको बता दें कि भयानक बाढ़ के कारण सब्जियों व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते पाकिस्तान में सब्जियों समेत कई जरूरी खाने-पीने की चीजों के कमी हो गई है जिसके चलते दाम आम लोगो की पहुच से बाहर गये हैं। सिर्फ टमाटर और प्याज ही नहीं बल्कि लाहौर समेत पाकिस्तानी पंजाब के कई हिस्सों में सभी सब्जियों के भाव रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
फसल को हुआ नुकसान
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध में आई बाढ़ के कारण टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों की हजारों एकड़ फसल तबाह हो गई है जिसके चलते देश में सब्जियों की कमी हो गई है। पाकिस्तान ने बढ़ती कीमतों को देखते हुए अफगानिस्तान से टमाटर और प्याज माँगा रही है लेकिन फिर भी इन रोज़ इस्तेमाल वाली इन सब्जियो की कमी बनी हुई है। अब पाकिस्तान सरकार भारत से प्याज और टमाटर वाघा बॉर्डर के जरिये मंगाकर देश में हुई सब्जियों की कमी को पूरा करना चाहती है।
सरकारी रेट से ऊपर बिक रही है सब्जियां
पाकिस्तान में इस समय सब्जियां सरकारी रेट से ऊपर बिक रही है। जहाँ सरकार ने सरकार ने टमाटर के भाव 80 रुपये किलो का रेट तय किया है लेकिन ये सरकारी कीमत की तुलना में 6 गुना से भी ज्यादा हो रुपए किलो बिक रहा है। इसी तरह प्याज का सरकारी रेट 61 रुपये किलो है, लेकिन यह करीब 7 गुना ज्यादा होकर 400 रुपये किलो मिल रहा है। पाकिस्तान में आई बाढ़ के चलते कम से कम 5.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वह बाढ़ आने के बाद देश में अन्य अनाजों का संकट भी आ सकता है।