महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं. इस बीच धोनी ने भी निशानेबाजी में हाथ आजमाया। धोनी की शूटिंग की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साथ ही धोनी की नेट में प्रैक्टिस करते हुए फोटो भी वायरल हो रही है.

हाथ में पिस्टल लिए धोनी अपनी इमेज की तरह कूल नजर आ रहे हैं. धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी समय-समय पर युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं। जब वे रांची के जेएससीए स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे तो वहां के युवा खिलाड़ियों से अपना अनुभव साझा किया.

महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू कर दी है. धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल खिताब दिलाया है। धोनी पांचवी बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं.