करवाचौथ के मौके पर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक नई और चौंकाने वाली मुहिम शुरु की है। इस मौके पर परिषद के सदस्यों ने मेंहदी जिहाद के नाम से एक मुहिम शुरु की है। करवाचौथ के मौके पर परिषद के सदस्यों ने चौराहों पर बैठे मेंहदी लगाने वालों को महिलाओं को मेंहदी लगाने से रोकने के लिए अपने-अपने डंडों को तैयार किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने डंडों को तेल भी पिलाया।

वहीं पूरे देश भर की महिलाओं से कुछ इस तरह का निवेदन भी VHP ने किया है, सभी बहन बेटियों से निवेदन है, कि करवाचौथ पतिव्रत धर्म का प्रतीक त्यौहार है, अतः मेंहदी अपनी सास, ननद, बेटी, जिठानी देवरानी, भौजाई, मां बहन, पड़ौसन आदि से लगवायें, "न कि चौराहों पर बैठे विधर्मी पुरुष से।"

करवा चौथ के मौके पर पहली बार VHP ने यूपी में मेहंदी सेंटर भी शुरू करवाए हैं। जहां हिंदू बहुएं आ सकती हैं, यहां  हिंदू लड़कियां हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। VHP के ये मेहंदी सेंटर चर्चा का विषय बन गए हैं। हिंदू संगठनों का मानना ​​है कि करवा चौथ के दौरान मेंहदी लगाने के नाम पर मुस्लिम युवक हिंदू महिलाओं को लव जिहाद का लालच देते हैं। इस वजह से VHP के कार्यकर्ताओं ने ऐसे मुस्लिम युवकों को अपने कार्यालय में लाठी पूजा कर खुली चुनौती दे दी है।