भोपाल की पूर्व मेयर विभा पटेल को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।
पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जबकि नूरी खान, जिन्होंने कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही घंटों में वापस ले लिया, उन्हें मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।
उनके साथ कविता पांडे, जमना मारवी और रश्मि पंवार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. महिला कांग्रेस के आईटी सेल, लीगल सेल, इंटरनेट मीडिया और महिला उत्पीड़न निवारण सेल का भी गठन किया गया।