T20 वर्ल्ड कप के दौरान होटल स्टाफ ने बिना इजाजत विराट कोहली के कमरे में घुसकर कमरे का वीडियो बनाया और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। इस बात को लेकर क्रिकेटर की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस तरह की हरकत करने वाले को कड़ी फटकार लगाई है।
भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। लेकिन जिस होटल में विराट ठहरे हुए हैं उसमें विराट के साथ ये घटना हुई है।
होटल स्टाफ की इस हरकत की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कड़ी निंदा की है। सबसे पहले विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन्स द्वारा बनाए गए एक वीडियो को शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। विराट के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पूरे मामले पर गुस्सा ज़ाहिर किया है।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और इस हरकत पर अपना गुस्सा निकाला। वीडियो को लेकर अनुष्का ने प्राइवेसी पर भी सवाल उठाए हैं।
अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा- कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है, जब फैन्स ने किसी तरह का कम्पेंशेसन और ग्रेस शो नही करते , लेकिन ये सबसे बेतुका है। ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और जो लोग सोचते हैं कि अगर आप एक सेलिब्रिटी हैं तो आपको डील करना होगा, उन्हें पता होना चाहिए कि आप समस्या का कारण हैं। ऐसे लोगों को निर्देश देते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि उन्हें थोड़ा आत्मसंयम रखना चाहिए। अनुष्का ने पूछा- ये सब आपके बेडरूम में हो रहा है तो इसके लिए लाइन क्या है?