भोपाल: वन मंडल विदिशा के डीएफओ ने पुलिस बल के सहयोग से राजधानी के ईदगाह हिल्स निवासी कथित शिकारियों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक टाइगर सामने जिप्सी बंदूक लेकर बैठे दिखाई दे रहे थे.
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. कथित शिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल के साथ डीएफओ का दल ईदगाह हिल्स पहुंचकर उन्हें विदिशा ले आई है. डीएफओ विदिशा ओमकार सिंह मर्सकोले ने बताया कि देर रात रेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ होगी.
https://twitter.com/NewsPuran1/status/1655456738571681793?s=20
डीएफओ के मुताबिक, जिन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तस्वीर में बंदूक लेकर दिख रहे मुजाहिद्दीन, मुबीन ड्राइवर, आसिम और अंकित यादव शामिल है. रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शिकारी टाइगर के शिकार करने के फिराक में थे हैं.
शेर के सामने सवा शेर बनने की फिराक में उलझे-
फिलहाल, वन विभाग के पास अभी तक कथित शिकारियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है. अलबत्ता बंदूक जप्त कर ली है. फिर भी हथियार लेकर जंगल घूमने के चक्कर में वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में आरोपी बनाए जा सकते हैं. हालांकि, हिरासत में लिए गए कथित आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि शेर के सामने सवा शेर बनने की डींगे हांकने के लिए वीडियो बनाकर उसे वायरल किया.