पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और काम की तलाश में हैं। कांबली ने कहा कि मुझे बीसीसीआइ से 30 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती है, जिससे मेरा गुजारा नहीं हो पाता है।

50 साल के हो चुके कांबली ने कहा कि उनके खास दोस्त सचिन तेंदुलकर इस बारे में सब जानते हैं, मुझे सचिन से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि वे पहले ही मेरी बहुत मदद कर चुके हैं। उन्होंने मुझे तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में काम दिया था। पर अब मैं काम की तलाश में हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे क्रिकेट से जुड़े असाइनमेंट्स की जरूरत है, जहां मैं युवा क्रिकेटरों के साथ काम कर सकूं। अगर कहीं भी मेरी जरूरत है, तो मैं मौजूद हूं।