नूपुर शर्मा के विवादित बयान से देश के कई हिस्सों में हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत कई शहरों में शुक्रवार यानी 10 जून को हिंसा भड़क उठी थी। हावड़ा में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। इधर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
WB | Sec 144 CrPC imposed in & around the stretches of National Highways & Railway Stations under the jurisdiction of Uluberia-Sub Division, Howrah extended till 15th June
— ANI (@ANI) June 11, 2022
Violent protests broke out here yesterday over the controversial remark of suspended BJP spox Nupur Sharma pic.twitter.com/JkwoidjyL2
बंगाल के हावड़ा में कल हुई हिंसा के बाद धारा 144 लागू कर दी गई थी, लेकिन आज सुबह भीड़ एक बार फिर जमा हो गई और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।
#WATCH | West Bengal: Fresh clash b/w Police & a group of protesters breaks out at Panchla Bazaar in Howrah. Police use tear gas shells to disperse them as protesters pelt stones
— ANI (@ANI) June 11, 2022
Violent protests broke out here y'day over controversial remarks of suspended BJP spox Nupur Sharma. pic.twitter.com/8ZhZ2bNVMG
प्रदर्शनकारियों ने फेकें पत्थर-
हावड़ा में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के विवादित बयानों पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन और एक पुलिस बूथ में आग लगा दी। भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और भीड़ को तितर-बितर किया गया। ये लोग नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने नूपुर शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश-दुनिया में उनके बयान का विरोध हों रहा है। बयान के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया।