सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में समृति ईरानी को केसरिया रंग के कपड़ों में रैंप वॉक करते देखा जा सकता है।
वीडियो 1998 के फेमिना मिस इंडिया के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में स्मृति ईरानी को रैंप पर घूम-घूमकर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। वो ही भगवा रंग की शॉर्ट ड्रेस में।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथों लिया है। कई यूजर्स कटाक्ष करते भी दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है, कि शायद तब भाजपा के लोगों की भावना नारंगी रंग से आहत नहीं होती थी?
स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'रामायण' जैसे टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1998 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था। स्मृति आखिरी पांच में पहुंचने में भी सफल रही थीं।
स्मृति ईरानी एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही अमेठी क्षेत्र में शिकस्त दी थी।