छत्तीसगढ़ रायपुर के सिलतारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पर जेसीबी के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया, वहां मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वीडियो के अनुसार, फैक्ट्री का एक कर्मचारी जेसीबी के टायरों को फुला रहा था।

वह लगातार टायर पर बैठकर हवा चेक करने की कोशिश कर रहें था। तभी अचानक टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि टायर पर बैठे दोनों मजदूर हवा में उड़ गए। साथ ही उसके शरीर के कुछ टुकड़े भी इधर-उधर बिखरे हुए थे। ज्यादा हवा भरने के कारण टायर फट गया।

पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर फैक्ट्री में एक जेसीबी खड़ी दिख रही है। कुछ कर्मचारी भी वहां मौजूद हैं। वीडियो में एक मजदूर टायर फुलाता दिख रहा है। पास में खड़े दो कर्मचारी बात कर रहे हैं। तभी उनमें से एक आता है और हवा भरने वाले कर्मचारी के पास खड़ा हो जाता है। तभी टायर फटता हैं।

पता चला है कि मृतक मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राजपाल सिंह और 32 वर्षीय प्रांजन नामदेव के रूप में हुई हैं। घटना सिलतारा चौकी इलाके की हैं।