क्या कभी आपके ट्रेवलिंग बैग ने आपका पीछा किया है, अगर जवाब ना में है, तो फ्यूचर में आपके साथ ऐसा हो भी सकता है। देखिए कहीं आपका ट्रेवलिंग बैग भी आपके पीछे दौड़ने न लगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेवलिंग बैग अपने मालिक का पीछा कर रहा है। हो सकता है ये किसी सेंसर के कारण चल रहा हो या फिर हो सकता है किसी रिमोट से इसको संचालित हो रहा हो।

इसके पीछे की टेक्नोलॉजी क्या है ये तो इस बैग का मालिक ही बता सकता है। फिलहाल तो सोशल मीडिया वायरल वीडियो के पीछे का सच क्या है, ये तो कोई नहीं जानता लेकिन  यूजर्स इसके पीछे के लॉजिकल रीज़न का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।