टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। विराट के साथ उनकी पत्नी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी महाकाल मंदिर पहुँचीं। दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में भाग लिया।
महाकाल पहुंचे विराट धोती पहने नज़र आये। उन्होंने माथे पर चंदन का त्रिपुण लगाया था और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी थी। वहीं इस दौरान अनुष्का पिंक साड़ी में नज़र आईं। भस्म आरती के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मंदिर प्रदीप पुजारी ने पूजा-पाठ कराई। इनसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल ने पत्नी अथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।
टीम इंडिया इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने पहुँची थी। यहाँ आने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ी भी महाकाल दर्शन को पहुंचे थे। टीम इंडिया को सीरीज़ का चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद में 9 मार्च से खेलना है।